
भारत के लिए यह काफी गर्व का पल है कि आज रविवार को ओलंपिक में शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला मनु बन चुकी है। उन्होंने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। आज रविवार को 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को मनु ने गर्व महसूस करवाया है।
Advertisements

मनु हरियाणा की 22 साल की निशानेबाज हैं तथा चेटरॉक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इन खेलों में पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बन चुकी है। मनु ने जबर्दस्त वापसी के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया है तथा महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता और तीसरे स्थान पर भारत की मनु रही।

