कुमाऊं में प्रधानमंत्री की आगामी जनसभा का बदला स्थान…….. अब इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री करेंगे चुनावी शंखनाद

आगामी 24 दिसंबर 2021 को शुक्रवार के दिन प्रधानमंत्री हल्द्वानी में अपनी पहली ऐतिहासिक जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का स्थान पहले गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर तय हुआ था, मगर अब प्रधानमंत्री की जनसभा का स्थान एमबी इंटर कॉलेज तय किया गया है। एमबी इंटर कॉलेज शहर के बीचो बीच में स्थित होने के कारण यहां पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी अधिक ध्यान दिया जा रहा है। तथा क्षेत्र में प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर काफी जोरो- शोरो से तैयारियां चल रही है। तथा प्रधानमंत्री के आने को लेकर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाधिकारी, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। तथा प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासन द्वारा एमबी कॉलेज में लगी नुमाइस को हटाने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisements

तथा प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आगामी गुरुवार को प्रस्तावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए जाएंगे। क्षेत्रीय एसएसपी द्वारा बताया गया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी कड़ी व्यवस्थाएं की जा रही है। तथा प्रधानमंत्री के द्वारा जनसभा में महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया जाएगा। भाजपा ने प्रधानमंत्री की इस जनसभा में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का लक्ष्य बना रखा है। तथा सभी भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर काफी तैयारियों में लगे हुए हैं।

Recent Posts