
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करते हुए बिजली आपूर्ति का अनुरोध किया है। बता दे कि उत्तराखंड के लिए केंद्रीय तापीय संयंत्र से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति उत्तराखंड राज्य को स्थायी रूप से आवंटित किए जाने का उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि उत्तराखंड राज्य में विद्युत उत्पादन के लिए केवल जल विद्युत ऊर्जा उत्पादन केंद्रों की उपलब्धता है और राज्य के कुल 55% से अधिक ऊर्जा जल विद्युत ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त होती है तथा केवल 15% ऊर्जा ही कोयला आधारित संयंत्र से प्राप्त होती है इसलिए राज्य में बेस लोड क्षमता का अभाव राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कठिन चुनौती है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से विद्युत आपूर्ति का अनुरोध किया है उन्होंने कहा है कि 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति उत्तराखंड राज्य को स्थायी रूप से की जाए। मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में लगभग 4800 मेगावाट क्षमता की जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण मुख्यतः पर्यावरणीय कारणों से न्यायालय एवं अन्य स्तरों पर लंबित है इसलिए राज्य में उपलब्ध जल शक्ति का विकास न होने के कारण विद्युत की मांग एवं उपलब्धता के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है इसलिए उन्होंने विद्युत आपूर्ति का अनुरोध किया है।
