Uttarakhand:- राज्य में गर्मी ने तोड़ा बीते 10 सालों का रिकॉर्ड…….इन क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड राज्य में इस बार गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दे कि चिलचिलाती धूप के साथ हीट वेव चलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उत्तराखंड की राजधानी में तो गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी काफी अधिक बढ़ चुकी है राज्य की राजधानी देहरादून में 10 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। बता दे कि देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही हीट वेव और अधिक परेशान करेगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी में हल्की बारिश के आसार है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।