Uttarakhand:- चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जनता से फीडबैक लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनता से चार धाम यात्रा को लेकर फीडबैक लिया गया और उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा की और इस दौरान उनका कहना था कि जो भी श्रद्धालु राज्य में चार धाम यात्रा के लिए आ रहे हैं उन्हें दर्शन करवाना हमारी जिम्मेदारी है और उन्होंने वर्चुअल माध्यम से चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा की तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि चार धाम यात्रा में आने वाले साल में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ेगी तथा चार धाम यात्रा, कावड़ यात्रा, पूर्णागिरी यात्रा समेत प्रदेश के अंदर संपन्न होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन के लिए आवश्यकता अनुसार यात्रा प्राधिकरण की ओर से विचार किया जाए। उन्होंने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे प्रत्येक श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा के दर्शन करवाने के लिए कहा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हमेशा अलर्ट मोड पर रहे।