Pithoragarh- महिला से मारपीट कर व बैग चोरी कर फरार थे आरोपी…… पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़। बीते 21 नवंबर को धारचूला में बदमाश आरोपी एक व्यक्ति का बैग लूटकर तथा मुख्य बाजार में महिला व्यापारी से मारपीट कर फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा आज यानी कि 19 दिसंबर 2021 को रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल यह घटना धारचूला के मुख्य बाजार की है जहां पर बदमाश एक व्यक्ति से बैग लूटकर तथा मुख्य बाजार में दुकान पर बैठी महिला व्यापारी से मारपीट कर फरार हो गए थे।

Advertisements

तथा इस घटना की तहरीर पीड़ितों द्वारा पुलिस को दी गई। तथा उसके बाद पुलिस ने छानबीन कर किरण प्रसाद निवासी नेपाल तथा विवेक भट्ट को आज रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आरोपी बदमाश नेपाल के हैं। तथा उन्हें पकड़ने के साथ-साथ पुलिस ने उनसे चोरी किया हुआ बैग भी बरामद कर लिया। बदमाशों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में एसआई हेमचंद्र तिवारी, एसआई मोहन जोशी, कांस्टेबल आन सिंह, सुरेंद्र सिंह, ललित मोहन शामिल थे।

Recent Posts