अल्मोड़ा:- जंगल की आग ने बर्बाद किए दो परिवार….. दो की मौत…. अन्य का चल रहा है इलाज

उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में जंगल की आग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अल्मोड़ा जिले में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।

बता दे कि जंगल की आग ने दो नेपाली परिवारों को बर्बाद कर दिया है और जंगल की आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे ने बेस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा इन श्रमिकों की पत्नियों का इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। दरअसल स्यूनराकोट के जंगल में आग लगने के कारण एक नेपाली श्रमिक दीपक पुजारा की मौत हो गई और उसकी पत्नी तथा अन्य दो साथी श्रमिक बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को बेस अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया मगर दूसरे श्रमिक ज्ञान बहादुर ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और अब श्रमिकों की पत्नियों का इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। डीएफओ दीपक सिंह के अनुसार मामले में वन विभाग की तरफ से वन अपराध के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जिसने भी आग लगाई है उस अज्ञात शक्स के खिलाफ तहरीर दी गई है तथा उसकी खोजबीन भी शुरू कर दी गई है।