अल्मोड़ा:- पानी के लिए मचा हाहाकार…….. 15 स्थानो पर बांटा गया 6000 लीटर पानी

अल्मोड़ा। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ पानी की समस्या भी बढ़ने लगी है। बता दे कि जिले में पानी के लिए हाहाकार मच रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी न आने के कारण लोग काफी परेशान है और प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने लगे हैं। जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में बीते बृहस्पतिवार को जल संस्थान ने टैंकर और पिकअप से 15 स्थानो पर 6000 लीटर पानी बांटा और जिले के नगरखान, मोतियापाथर, ठाठ बंगला, सिरसौला, लमगड़ा, सरला बैंड, पिलखा, डीनापानी, कालीमठ में पानी का संकट बना हुआ है।

इनमे से जिन गांवों तक सड़क पहुंची है वहां पर जल संस्थान पेयजल टैंकर और पिकअप से पानी पहुंचा रहा है लेकिन फिर भी पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त रूप से नहीं नहीं हो पा रही है और सड़क सुविधा से वंचित गांवों में पानी पहुंचाना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोगों की रोजमर्रा की जरूरते पूरी नहीं हो पा रही है तथा लोगों को पानी के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में रोजाना टैंकर के माध्यम से लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही है मगर सड़क सुविधा से वंचित गांवों में पानी ना पहुंच पाने के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान है।