
उत्तराखंड राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के खिलाफ महा अभियान चलाया जाएगा। बता दे कि चिकनगुनिया और डेंगू के मामले पिछले वर्षों से काफी अधिक मात्रा में सामने आ रहे हैं। अब राज्य में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर महा अभियान चलाया जाएगा। बता दे कि राज्य में मरीजों के अनुसार हॉटस्पॉट बन रहे हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की बृहस्पतिवार को महा अभियान को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर यह अभियान चलाया जाएगा। बता दे कि यह रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है और जुलाई से नवंबर माह का समय इन रोगों के लिए काफी अनुकूल होता है। ऐसे में रोकथाम व बचाव के लिए अभियान चलाकर मच्छर के लार्वा को लेकर सर्वे किया जाएगा तथा संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए रोकथाम की कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान 50 घरों से प्रतिदिन लार्वा नष्ट किया जाएगा।

