
उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा में रामगंगा नदी तट पर मिले अवशेषों से यहां पर शहर को तलाशने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यहां पर अध्ययन के लिए प्रेरित हुआ है। बता दें कि अगले महीने से घाटी में दबे शहर का सच सामने के लाने के लिए काम शुरू होगा। प्रथम चरण में रामगंगा घाटी के समतल क्षेत्र में सतही अध्ययन होगा और यदि परिणाम सकारात्मक मिले तो एएसआई खुदाई का कार्य करेगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार अल्मोड़ा में रामगंगा नदी तट पर मिले अवशेषों ने यहां पर गुमनाम शहर को तलाशने के लिए प्रेरित किया है। रामगंगा घाटी में सर्वे के दौरान पिछले कई सालों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मिट्टी के पात्रों से लेकर मंदिर के अवशेष बरामद हुए हैं और यहां पर यह विशेष पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के प्रतीत हो रहे हैं। इस पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस ने शोध किया है और अब यहां पर महाभारत काल के कनेक्शन तलाशी जाएंगे।

