
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा की तैयारी काफी जोरों से हो रही है। बता दे कि इस बार भी चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है और सभी धामों में तीर्थ यात्रियों के दर्शन हेतु कतार प्रबंधन या स्लॉट सिस्टम लागू किया जाएगा।
राज्य में पंजीकरण का आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच चुका है और सभी धामों में दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। उत्तरकाशी, हरिद्वार ,चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम व एसएसपी को बीते बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर पूजा की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि चार धाम यात्रा में पूर्व की भांति इस बार भी पंजीकरण अनिवार्य है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार सभी धामों में दर्शन के लिए कतार प्रबंधन या स्लॉट सिस्टम लागू किया जाएगा।

