अल्मोड़ा:- पुलिस को नशे के खिलाफ मिली एक और सफलता…… बाइक सवार से बरामद किया गांजा….. आरोपित गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस अवैध नशे की तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। बता दें कि पुलिस को इसमें सफलता भी मिली है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक से 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद किया है और आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग की। इस दौरान मोहान बैरियर से करीब 200 मीटर आगे भत्रौजखान सड़क पर पुलिस ने बाइक को रोका और जब तलाशी ली तो 19 वर्षीय शावेज के कब्जे से 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और तस्कर को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।