
उत्तराखंड राज्य में लगातार बीते कुछ समय से जंगल जल रहे हैं और ऐसे में हेलीकॉप्टरों से आग बुझाने के लिए मदद ली जा रही है। बता दे कि दिल्ली में एनडीएमए की बैठक के दौरान देशभर में फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन पर चर्चा की गई।
उत्तराखंड में हर साल जलते जंगलों को बचाने के लिए फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन का काम होगा जिसके लिए आयोग ने राज्य के लिए करीब 80 करोड़ का प्रावधान किया है और इसकी तैयारी भी तेज हो चुकी है। उत्तराखंड राज्य वर्तमान समय में वनाग्नि की चपेट में है लगातार जंगल जल रहे हैं और इसी बीच दिल्ली में एनटीडीएमए की बैठक हुई जिसमें पूरे देश में फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन पर चर्चा की गई और उत्तराखंड राज्य को फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन में करीब 80 करोड़ रुपए की धनराशि मिलेगी।

