
उत्तराखंड राज्य में सब्जियों के दाम तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। बता दे कि हरी सब्जियों के साथ टमाटर के दाम भी बढ़ने लगे हैं और लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ रहा है। मंडी के थोक मूल्य तथा फुटकर दुकानदारों के भाव में काफी अंतर भी दिख रहा है। इस दौरान फुटकर विक्रेता दामों में बढ़ोतरी कर मुनाफा कमा रहे हैं तथा जनता का बजट बिगड़ रहा है।
दाम बढ़ने के कारण टमाटर का नासिक से आवक कम होना और हरी सब्जियों का मंडी में कम पहुंचना बताया जा रहा है। हरी सब्जियों के साथ ही आलू तथा प्याज के दाम भी बढ़ रहे हैं और फलों के दाम भी गर्मी शुरू होते ही बढ़ने लगे हैं। आम और सेब 120 से 140 रुपए तथा अनार 160 रुपए तक बिक रहे हैं। टमाटर जहां थोक में 26 से 27 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे हैं वही फुटकर विक्रेता 40 से ₹50 किलो बेच रहे हैं। खीरा भी फुटकर विक्रेता 30 से ₹40 किलो बेच रहे हैं। नींबू के दाम तो चौकाने वाले हैं। बता दे कि नींबू₹200 किलो तक बिक रहा है और फूल गोभी 45 से 40 व शिमला मिर्च 40 से ₹50 किलो तक बिक रही है। वही आलू भी 24 से 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है।

