
उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम खराब रहने के आसार है। बता दे कि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है और वही पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश तथा तेज गर्जन की संभावना है। गर्मी में काफी बढ़ोतरी हो रही है और ऐसे में लोगों को गर्मी के कारण कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है मगर बारिश के बाद तापमान से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है और पर्वतीय जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है।

