Uttarakhand:- चार धाम यात्रियों को यात्रा पढ़ावो पर बिना सिक्का डालें एटीएम से मिलेगा पानी

उत्तराखंड राज्य में आगामी मई माह से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है और 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा भी शुरू हो जाएगी। बता दे कि डीएम ने पानी के नमूनों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि जल संस्थान की आपूर्ति से इधर अन्य स्रोतों से ले जाने वाले पानी की भी जांच होनी चाहिए। वाटर एटीएम से इस बार बिना सिक्का डालें यात्रियों को पानी मिलेगा।

जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने जल संस्थान को गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत यात्रा मार्गों पर वाटर एटीएम से निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जल संस्थान से इसके लिए यात्रा मार्गो की सभी पेयजल योजनाओं, टैंको, स्टैंड पोस्ट, हैंडपंप आदि की देखरेख और मरम्मत का काम इसी सप्ताह पूरा करने के निर्देश दिए हैं और पानी के नमूनों के नियमित जांच के निर्देश भी डीएम द्वारा दिए गए हैं। इस बार यात्रियों को यात्रा के दौरान बिना सिक्का डालें एटीएम से निशुल्क पानी पीने के लिए मिलेगा।