
अल्मोड़ा। जिले में आग लगने की घटनाएं काफी अधिक मात्रा में सामने आ रही है एक तरफ जंगल जल रहे हैं और दूसरी तरफ अब भावनो में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला गोविंदपुर से सामने आया है जहां पर 3 मंजिला मकान में आग लग गई और 3 घंटे की मेहनत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका तथा इस दौरान घर में परिजन सो रहे थे और बड़ा हादसा होने से टल गया। घर के स्वामी को लगभग 20 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
आग से मकान के खिड़की ,दरवाजे, दीवार ,इमारतें लकड़ी समेत खाद्य सामग्री भी जल गई। राहत की खबर यह है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रात के 1:00 बजे गोविंदपुर निवासी खीम सिंह, कैलाश सिंह , निर्मला देवी के संयुक्त आवासीय तीन मंजिला मकान में आग लग गई और उस वक्त वह लोग अपने घरों में सोए थे जब नींद खुली तो मकान को चारों तरफ से आग से घिरा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए किसी तरह उन्होंने घर से बाहर निकाल कर जान बचाई और फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद दमकल की टीम अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची तथा कड़ी मेहनत के बाद 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका इस दौरान करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

