
उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। बता दे कि राज्य में गर्मी हो चुकी है और ऐसे में आगामी दो दिनों में बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के अनुसार सभी डीएम को सूचना जारी कर दी गई है तथा बारिश एवं ओलावृष्टि होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। यूएसनगर, हरिद्वार और नैनीताल को छोड़कर 29 और 30 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है। इसके अलावा कई जिलों में बारिश तथा धूलभरी आंधी का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर में आगामी सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है और अन्य जिलों में बूंदाबांदी के साथ मौसम सामान्य रहेगा। देहरादून में शनिवार को सुबह और शाम ओलावृष्टि तथा बारिश के कारण तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते भी बाधित हो चुके हैं और बिजली की आपूर्ति भी इस दौरान बाधित रही। हालांकि इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

