Uttarakhand:- चार धाम यात्रा मार्ग पर उड़ाते रहेंगे ड्रोन……. चीता मोबाइल की भी होगी तैनाती

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी इसके लिए चार ड्रोन हमेशा आसमान में उड़ाते रहेंगे और गतिविधियों के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।

यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बीते शनिवार को ऋषिकेश पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए और कहा कि यात्रा मार्ग पर 10 अतिरिक्त चीता मोबाइल तैनात किए जाएं उन्होंने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस, ट्रांजिट कैंप आदि का निरीक्षण किया और उसके बाद निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज साइट का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। भविष्य में लोगों को यहां पर कोई असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेक्स स्थापित किए जाएं जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा क्षेत्र से संबंधित जानकारी मिले और पूर्व से ही यातायात प्लान तैयार करते हुए डायवर्जेंट पॉइंट चिन्हित कर लिए जाए ताकि सीजन के दौरान यातायात के दबाव को काम किया जा सके।