
अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों आग लगने की घटनाएं काफी अधिक मात्रा में सामने आ रही है। बता दे कि जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जंगल जल रहे हैं और ऐसे में जिले के धारानाैला में जंगल की आग आवासीय भवनों के करीब पहुंच गई जिससे लोगों में दहशत मच गई और लोगों द्वारा दमकल कर्मियों को सूचित किया गया तथा 1 घंटे की मेहनत मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।
धारानौला के आवासीय भवनों के पास जंगल में लगी आग उनके नजदीक पहुंच गई और ऐसे में स्थानीय लोगों में अफरा तफरी बच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जंगल धधक रहे हैं। बता दे कि दन्या, पनुआनौला के जंगलों में भी आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं।

