
उत्तराखंड राज्य में विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की नई दरें जारी कर दी गई है। बता दें कि आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद द्वारा पत्रकार वार्ता करते हुए नई दरों के बारे में बताया गया है।
बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं ,स्नो बाउंड उपभोक्ताओ और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है वही घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे और 200 यूनिट पर 30 पैसा तथा 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11% तक बढ़ौतरी की संभावना जताई जा रही थी और विद्युत नियामक आयोग द्वारा नई दरें जारी करते हुए 7% की बढ़ोतरी की गई है।

