Uttarakhand:- प्रधानाचार्य पद के लिए इस उम्र के लोग भी कर सकते हैं आवेदन….. लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया आदेश

उत्तराखंड राज्य में अब लोक सेवा आयोग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति 50 के पार है तो वह भी आवेदन कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आती है वह आयोग कार्यालय की आईटी अनुभाग में 29 अप्रैल से 2 में तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं और राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पदों के लिए 50 वर्ष की उम्र पार करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

लोक सेवा आयोग द्वारा यह आदेश हाईकोर्ट के निर्णय पर दिया गया है और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई भर्ती में आयु सीमा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से विभिन्न रिट याचिकाएं डाली गई थी और अब 50 वर्ष की आयु पार करने वाले व्यक्ति भी प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में लोक सेवा आयोग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।