
उत्तराखंड राज्य में इस बार सामान्य से अधिक मानसून बरसने के कारण मौसम विभाग भी अलर्ट मोड पर है। बता दे कि राज्य में इस बार मानसून काफी हद तक अधिक बरसेगा मौसम विभाग मौसम संबंधी जानकारी को लेकर लगातार अलर्ट भेजता है और मानसून सीजन में इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार इस बात की संभावना 60 फ़ीसदी से अधिक है और सभी विभागों को अभी से इसी हिसाब से अपनी तैयारी करने के लिए कहा है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बीते बृहस्पतिवार को मानसून की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विक्रम सिंह का कहना था की मौसम विभाग मौसम संबंधी जानकारियों को लेकर लगातार अलर्ट भेजता है और यदि इसका अनुपालन किया जाए तो काफी हद तक आपदाओं को टाला जा सकता है। वही इस बार सामान्य से अधिक मानसून बरसने के कारण मौसम विभाग अलर्ट मोड पर है।

