Uttarakhand:- चार धाम यात्रा मार्ग पर 5 मई तक पूरे हो सुरक्षा कार्य….. दिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। बता दे कि 10 मई से राज्य में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी और ऐसे में अब यात्रा के लिए काफी कम समय बचा है और विभाग को सभी जरूरी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए कहा गया है।

सचिव लोनिवि डॉ पंकज कुमार पांडे ने चार धाम यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने और सुरक्षा के काम को आगामी 5 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं तथा सचिव व अपर सचिव खुद यात्रा रूट पर काम की प्रगति को जांचने के लिए जाएंगे। बता दे कि बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पिछले दिनों सचिव निरीक्षण कर चुके हैं और इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं जिलाधिकारी को सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए हैं। चार धाम यात्रा में काफ़ी कम समय बचा हुआ है और कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए कहा गया है।