
उत्तराखंड राज्य में जंगली मशरूम की पांच प्रजातियों को खोजा गया है। बता दे कि हिमालय राज्य में मशरूम की नई प्रजातियां खोजी गई है।
भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कोलकाता के सेंट्रल नेशनल हरबेरियम हावड़ा की वैज्ञानिक टीम ने यह प्रजातियां खोजी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों से मशरूम की नई प्रजातियों की खोज हुई है। यह प्रजातियां खाने योग्य तो नहीं है लेकिन पारिस्थितिकी तंत्र के साथ ही औषधि व दवा के क्षेत्र में इनका उपयोग किया जा सकता है। इस खोज से क्षेत्र में समृद्ध जैव विविधता का पता भी चलता है। बता दे कि खोजी गई प्रजातियों में लेसिनेलम बोथी जो कि रुद्रप्रयाग जनपद से खोजी गई है और दूसरी फाइलोंपोरस हिमालयेनस जो कि बागेश्वर से खोजी गई है वहीं तीसरी प्रजाति फाइलोंपोरस स्मिथाई है जिसकी खोज रुद्रप्रयाग से हुई है। चौथी पोर्फीरेलस उत्तराखंडाई चमोली जनपद से खोजी है, रेटीबोलेटस स्यूडोएटर की खोज भी बागेश्वर से हुई है।

