
उत्तराखंड राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 बीते 19 अप्रैल को संपन्न हो चुके हैं। बता दे कि ऐसे में चुनाव कराने के लिए पुलिस की ओर से केंद्र से अर्द्ध सैनिकों की 115 कंपनियां मांगी गई थी और अन्य प्रदेशों से होमगार्ड भी मांगे गए। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पुलिस को अर्ध सैनिक बलों की 63 और 12000 होमगार्ड चुनाव कराने के लिए मिले मगर इस बार इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है और इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर करीब 30 करोड़ रुपए का खर्चा आया है तथा पिछली बार की अपेक्षा इस बार लोकसभा चुनाव में 20 फ़ीसदी धनराशि अधिक खर्च की गई है।
चुनाव कराने के लिए पुलिस ने अर्ध सैनिकों की 115 कंपनियां मांगी थी इस बार कुल मांग के सापेक्ष प्रदेश को 65 कंपनी अर्धसैनिक बलों की आवंटित हुई थी। हिमाचल प्रदेश ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश और पंजाब से लगभग 14000 से ज्यादा होमगार्ड और आर्म्ड पुलिस बल आवंटित हुआ था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए 40 करोड़ रुपए की मांग की थी लेकिन पिछले साल से जितना बल प्रदेश को इस बार मिला इसका खर्च करीब 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है और पिछली बार व्यवस्थाओं पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्चा आया था।

