
उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में गुलदार काफी आतंक मचा रहा है। बता दें कि एक ऐसा ही मामला रुद्रप्रयाग से सामने आ रहा है। अनिल सिंह गांव में अकेला रहता था और वह सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था जिसके बाद वह रात को करीब 8:00 बजे घर के लिए आ गया लेकिन घर नहीं पहुंच पाया। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के निवासी अनिल सिंह का शव दूर झाड़ियां से बरामद हुआ है।
सिर और एक पर गायब होने के कारण ग्रामीणों का कहना है कि उसे गुलदार ने अपना निवाला बनाया है हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या के आशंका भी जता रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। अनिल सिंह की उम्र 35 वर्ष है जो कि गांव में अकेला रहता था और सोमवार को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वह घर के लिए रात को निकल गया लेकिन घर नहीं पहुंच पाया ऐसे में उसकी खोजबीन की गई तो झाड़ियो के पास उसका शव बरामद हुआ है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

