Uttarakhand:- राज्य में मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक….. दिए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य में आज बुधवार के दिन मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें कई निर्देश जारी किए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जंगल की आग की रोकथाम के लिए 5 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।

मुख्य सचिव ने आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश में कहा कि इस तरह के गांव की सूची तैयार की जाए जिनके आसपास जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं अधिक मात्रा में घट रही हैं। सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिला अधिकारियों, एसएसपी और डीएफओ को जंगल की आग की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि क्रू स्टेशन आदि में व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।