
उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका मिलने जा रहा है। बता दे कि अगले हफ्ते तक बिजली की नई दरें घोषित हो सकती हैं और इस बार बिजली की कीमतों में 11% की बढ़ोतरी हो सकती है। विद्युत नियामक आयोग सभी हितधारकों से बातचीत के बाद बिजली की नई दरों को अंतिम रूप देने की शुरुआत कर रहा है और आयोग 8 से 11% तक बिजली की दलों में बढ़ोतरी कर सकता है।
यूपीसीएल ने 23 से 27% बढ़ोतरी की मांग की थी और नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बिजली की तरह तय करेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई और सभी हितधारकों से बातचीत करते हुए बिजली की नई दरों को अंतिम रूप देने की शुरुआत कर दी है और इस सप्ताह के अंत या फिर अगले सप्ताह के शुरुआत में बिजली की नई दरें घोषित कर दी जाएगी।

