अल्मोड़ा:- ग्राम प्रधान से मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में विधायक के भाई तथा भांजे पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई और भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बता दे कि विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई और भांजे के खिलाफ ग्राम प्रधान से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है और दर्जा राज्य मंत्री पीड़ित के पक्ष में अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे।

बता दे कि इस केस को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा है। ग्राम मिचोली पोस्ट सीम निवासी संदीप खुल्बे ने थाने में तहरीर दी उन्होंने कहा कि पीपल मंडी से भत्रौजखान पहुंचने पर विधायक के भाई सतीश नैनवाल और उनके भांजे संदीप बधानी ने रामनगर रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान के ठीक सामने उनकी गाड़ी को रोका और बाहर खींचकर बुरी तरह पीटा तथा मामले में तहरीर मिलने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। तभी दूसरे दिन पीड़ित पक्ष की तरफ से दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और उन्होंने केस दर्ज करने के लिए कहा और पुलिस ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।