अल्मोड़ा:- सीसीटीवी से लैस रहेंगे लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम….. जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

अल्मोड़ा में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा द्वाराहाट में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां पर सभी व्यवस्थाओं की जांच की। बता दे कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जो भी स्ट्रांग रूम बनाए जा रहे हैं वह सीसीटीवी से लैस रहेंगे और इनमें कड़ी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी। इस मामले में द्वाराहाट में स्थापित स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर द्वारा निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि सल्ट, द्वाराहाट और रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के लिए यहीं से पोलिंग पार्टिया रवाना होंगी। बीते शुक्रवार को विनीत सिंह तोमर कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट पहुंचे और यहां बने स्ट्रांग रूम का उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप ही सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए और इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करी जाएगी। नोडल अधिकारियों को मतदान कर्मियों के वाहनों के रुकने समेत अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसएसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम सुनील राज, तहसीलदा तितिक्षा जोशी, थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।