Uttarakhand:- राज्य में 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस क्षेत्र में करेंगे जनसभा……जानिए अन्य स्टार प्रचारको का कार्यक्रम

उत्तराखंड राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी गई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़े नाम शामिल थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में 12:00 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे।

प्रधानमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी जनसभाएं तय हो गई है। 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नैनीताल ,उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर में जनसभा करेंगे और इसकी पुष्टि प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा की गई है। प्रधानमंत्री के अलावा 3 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पिथौरागढ़ और विकास नगर में जनसभा करेंगे। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। अल्मोड़ा लोक सभा सीट से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र ,मोदी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ व स्मृति ईरानी की काफी मांग है। बता दे कि बीते 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा में एक जनसभा कर चुके हैं और इसलिए शायद अल्मोड़ा में उनकी जनसभा नहीं होगी मगर यहां पर अमित शाह और राजनाथ सिंह की रैली की संभावना जताई जा रही है।