Uttarakhand:- राज्य में इस बार मतदान करेंगे इतने लाख मतदाता…… आज जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

उत्तराखंड राज्य में आज प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बता दे कि राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

Advertisements

आज शनिवार को लोकसभा चुनाव में नाम वापसी के बाद हर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी और मतदाताओं की संख्या अंतिम रूप से 83 लाख 37914 दर्ज कर दी गई है। बता दें कि शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है और अंतिम प्रकाशन में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाताओं को दर्ज किया गया है। उत्तराखंड राज्य में सर्विस वोटर की संख्या 93,187 है जिसमें से 90,554 पुरुष सर्विस वोटर और 2633 महिला सर्विस वोटर है।