
उत्तराखंड राज्य में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बॉर्डर की चौकसी बढ़ाने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं।
Advertisements

बता दें कि लोकसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राज्य की सीमाओं पर गहन चेकिंग और सक्रिय निगरानी रखने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए उत्तर प्रदेश से होमगार्ड के 9000 जवान आएंगे इस बात की सहमति बीते बृहस्पतिवार को हुई नौ राज्यों की अंतर राज्य सीमा समन्वयी बैठक में बन चुकी है और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुई थी। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई और अब उत्तराखंड राज्य में ड्यूटी देने के लिए उत्तर प्रदेश के 9000 होमगार्ड जवान यहां आएंगे।

