Uttarakhand:- मार्च ने तोड़ा 2014 का रिकॉर्ड….. राज्य में लगातार काफी तेजी से बढ़ रही गर्मी

उत्तराखंड राज्य में गर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि इससे पहले 2014 में 28 मार्च काफी गर्म दिन था मगर यह रिकॉर्ड भी इस बार टूट चुका है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश ने थोड़ा राहत पहुंचाई थी मगर अब जैसे-जैसे धूप तेज हो रही है तो गर्मी भी बढ़ रही है और मैदानी इलाकों का हाल तो काफी बदहाल है। बृहस्पतिवार को राजधानी देहरादून के अधिकतम तापमान ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देहरादून का अधिकतम तापमान बीते बृहस्पतिवार को 34.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। दिन में हुई गर्मी का असर रात को भी देखने को मिल रहा है और मार्च में ही लोगों को पंखे की आवश्यकता पड़ रही है। बता दे कि आज शुक्रवार को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है और बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी तथा देहरादून व पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।