
उत्तराखंड राज्य में बोर्ड द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में इंटरमीडिएट के गणित के परीक्षार्थियों को 7 अंक का बोनस देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय पाठ्यक्रम के दो प्रश्नों को लेकर दिया गया है इसे लेकर गोपनीय पत्र उप नियंत्रक उप प्रधान परीक्षक और सहायक परीक्षक को जारी किया गया है। उत्तराखंड बोर्ड के इतिहास में बोनस अंक देने का यह पहला निर्णय सामने आया है। बता दे कि परीक्षा में दो प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से आए थे जिसे लेकर सवाल भी खड़े हुए थे और राजकीय शिक्षक संघ द्वारा इन प्रश्नों पर बोनस अंकों की मांग की गई थी। इस मामले में कमेटी भी बनाई गई थी और कमेटी ने अपनी रिपोर्ट संतुतियों के साथ दी थी इसके बाद बोर्ड की ओर से प्रश्न संख्या 12 के लिए निर्धारित दो और प्रश्न संख्या 21 के लिए निर्धारित पांच अंको को बोनस के रूप में देने का निर्णय लिया है। सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंक का लाभ दिया जाएगा।

