अल्मोड़ा:- जिले में लगातार धधक रही आग….. फायर सीजन शुरू होते ही बढ़ी वन कर्मियों की दुश्वारियां

उत्तराखंड राज्य में गर्मी बढ़ते ही फायर सीजन की शुरुआत हो चुकी है।बता दें कि अब राज्य के जंगलों में लगातार आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में आग पेट्रोल पंप के पास पहुंच गई और 2 घंटे की काफी मेहनत मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। द्वाराहाट- चौखुटिया सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के पास के जंगल में आग लग गई और इसकी सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंच गए।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दे कि जब आग की लपटे उठ रही थी तो लोगों में अफरा तफरी मच गई। रेंजर मदन लाल ने मौके पर तुरंत टीम को भेजा और टीम ने मोर्चा संभाला। 2 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया इस आग से आधे हेक्टेयर में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है और आग पेट्रोल पंप तक पहुंच गई। बता दें कि अल्मोड़ा में फायर सीजन शुरू होने के बाद सात हेक्टेयर जंगल जल चुका है और जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है आगे की घटनाएं काफी तेजी से सामने आ रही हैं।