
उत्तराखंड राज्य में नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को मोटर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बता दे कि यह मामला रुद्रपुर से सामने आया है जहां नानकमत्ता बाबा की हत्या कर दी गई है। गोली लगने के बाद उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
Advertisements

उधम सिंह नगर के गुरुद्वारे में हमलावर बाइक पर आए और बाबा तरसेम सिंह पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है और पुलिस द्वारा हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई है तथा डीआईजी योगेंद्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण भी कर दिया है और मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है।

