
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं को सोशल मीडिया पर चुनाव जागरूकता रील बनाने के लिए कहा गया है। बता दे कि युवाओं को मतदान से अधिक से अधिक जोड़ने के लिए यह नई शुरुआत की गई है।
मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है और इंस्टाग्राम पर युवाओं को चुनाव से जोड़ने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत मतदान जागरूकता संबंधित रील बनाकर सीईओ को टैग करने वालों को चुनाव आयोग की ओर से 500 से 1000 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। बता दे कि इसकी शुरुआत मतदान से युवाओं को जोड़ने के लिए की गई है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार युवा इंस्टाग्राम पर मतदान संबंधी रील बनाकर अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट बना दिया गया है और युवाओं को जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता संबंधी रील बनानी है जिसके लिए उन्हें इनाम भी मिलेगा। इस दौरान युवा मतदान से संबंधित रील बनाकर काफी लाभ कमा सकते हैं।

