
उत्तराखंड राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। बता दें कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता भाजपा की तरफ से उत्तराखंड में चुनाव को धार देंगे।
भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 16 दिग्गज नेताओं की मांग भेजी थी और इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था और आज बुधवार को पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। लोकसभा सीटों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ,स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई नेता उत्तराखंड पहुंचेंगे और अब चुनाव अभियान नामांकन के बाद तेज गति से आगे बढ़ेगा।

