Uttarakhand:- गंगा में नहाते वक्त डूबे दो युवक…….तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

उत्तराखंड राज्य में होली के त्यौहार के बाद और गर्मी का सीजन शुरू होते ही अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जब लोग नहाते वक्त गंगा या उसके आसपास डूब जाते हैं। बता दे कि एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है। नहाने के दौरान दो युवक गंगा नदी में डूब गए और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

Advertisements

ऋषिकेश के निम बीच और साईं घाट पर युवक नहाते हुए गंगा में बह गए। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान के अनुसार दोनों की तलाश गंगा में की जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है मगर टीम तलाश में जुटी हुई है।