सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ योद्धा’ ने मचाया धमाल……. निकाली आधी से ज्यादा लागत

बॉक्स ऑफिस में सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा फिल्म धमाल मचा रही है और अब तक फिल्म अपनी आधी से ज्यादा लागत निकाल चुकी है। फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 की रेटिंग भी मिली है। बता दे कि यह फिल्म केवल 55 करोड़ रुपए की लागत में बनी थी और ओपनिंग डे कलेक्शन 4 करोड़ 10 लाख रुपए था।

फिल्म की कमाई दूसरे दिन 40.24% के इजाफे के साथ 5 करोड़ 75 लाख रुपए हुई। सबसे ज्यादा कलेक्शन फिल्म ने रविवार को किया और रविवार को 7 करोड़ रुपए की कमाई करी लेकिन रविवार के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने लगी। रिलीज होने के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 25 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है और दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी ठीक-ठाक ही रही। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने 90 लाख रुपए कमाए और 9वे दिन का कलेक्शन एक करोड़ 50 लाख रुपए रहा। हालांकि बीते सोमवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ फिर से नीचे गिर गया है लेकिन फिल्म ने अपनी लागत से आधी कमाई कर ली है।