
उत्तराखंड राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों- शोरों से होनी शुरू हो गई है। बता दें कि राज्य में विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बना दिए गए हैं जिसमें से एक पिथौरागढ़ और 11 उत्तरकाशी जिले में बनाए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदेय स्थलों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं और मतदान से तीन दिन पूर्व ही पोलिंग पार्टिया जिला मुख्यालय से रवाना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। उत्तरकाशी के पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन पुरोला विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कलाप समेत अन्य क्षेत्रों में भी बनाए गए हैं और वही मतदान कर्मी सरकारी भवन में ठहरेंगे। ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री लेकर 3 दिन पहले पोलिंग पार्टियां पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो जाएंगी।

