
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में पानी न मिलने के कारण एक बड़े आबादी वाला क्षेत्र पेयजल संकट से जूझ रहा है। बता दे कि नलों में पानी न आने के कारण अस्पताल में रोगी और अन्य कर्मचारी भी बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मुनस्यारी शहर के भीतर पानी न आने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और धारचूला में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।
बेरीनाग की 15000 की आबादी पेयजल संकट झेल रही है। जल निगम के अधिकतर स्टैंड पोस्ट सड़क किनारे लगाए गए हैं जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। नगर को तीन एमएलडी पानी की आवश्यकता है लेकिन केवल 1.5 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है और मवेशी भी इस जल संकट से प्रभावित हो रहे हैं। मांग के अनुसार पानी न मिलाना जिले में एक बड़ी समस्या के तौर पर उभर रहा है वहीं धारचूला में तो गंदे पानी की सप्लाई ने मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है और शुद्ध पेयजल की मांग करी है। लोगों का कहना है कि पानी इतना गंदा आ रहा है जिसे पीना तो दूर कपड़े भी नहीं धोए जा सकते हैं और होली में पानी न मिलाना एक अन्य समस्या है क्योंकि होली में पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है ऐसे में लोगों को अब रूखी सूखी होली ही खेलनी पड़ेगी।

