
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है तथा अवैध रूप से नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है। बता दे कि स्याल्दे क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से बियर और शराब की पेटियां बरामद की है।
आरोपी स्याल्दे स्थित ठेके से शराब खरीद कर गांव में बेचने के लिए जा रहा था मगर पुलिस ने उससे पहले ही आरोपित को पड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर दिया और बियर को सीज कर दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है और स्याल्दे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग कार में शराब लेकर चचरोटी की ओर आ रहे हैं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को रोका और तलाशी लेने पर 10 पेटी बियर, दो पेटी विदेशी शराब और दो पेटी पाव्वो की बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितो ने अपना नाम श्याम सिंह मनराल निवासी ग्राम बसेड़ी नौला कुणीधार भिकियासैंण और राजेंद्र सिंह रावत निवासी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून बताया।

