Uttarakhand:- उत्तरकाशी के सिलक्यारा में फिर हुआ हादसा……इस कारण हुई हेल्पर की मौत….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में स्थित सिलक्यारा में बीते वर्ष बड़ा हादसा हुआ था। इस दौरान टनल में कई मजदूर फंस गए। बता दें कि बीते रविवार की देर शाम करीब 8:00 बजे शॉर्क्रिट मशीन को हेल्पर गोविंद कुमार सुरंग से लगभग 150 मीटर की दूरी पर गांव मोटर मार्ग पर लेकर जा रहा था इस दौरान मशीन पलटने से वह सड़क से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 24 वर्षीय गोविंद कुमार डीडीहाट पिथौरागढ़ निवासी था और यह हादसा होलिका दहन पर हुआ जिससे आसपास शोक की लहर है। चौकी प्रभारी गेवला जीएस तोमर के अनुसार मृतक हेल्पर के शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में भेज दिया गया है और इस हादसे के बाद आसपास काफी दुख का माहौल बन गया है।