Uttarakhand:- राज्य में कांग्रेस को मिला फिर बड़ा झटका……. प्रदेश प्रवक्ता ने दिया त्यागपत्र

उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस को लगातार लोकसभा चुनाव से पहले बड़े झटके मिल रहे हैं। बता दे कि कांग्रेस के लिए यह काफी दुख की खबर है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्युटिया ने पार्टी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि दीपक टिकट न मिलने के कारण नाराज थे जैसे ही नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित हुए उसके तुरंत बाद उत्तराखंड कांग्रेस में काफी असंतोष देखने को मिला।

इस दौरान प्रवेश प्रवक्ता ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। दीपक ने पार्टी नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाया है और लिखा है कि मैं ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस कर रहा हूं जिसने बहुत मेहनत करी लेकिन उसे कभी इम्तिहान में बैठने का मौका नहीं दिया गया। दीपक हल्द्वानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा भी पहले जता चुके हैं और 35 वर्ष से वह पार्टी की सेवा कर रहे हैं मगर उन्हें तब भी मौका नहीं दिया गया और उनकी उपेक्षा हो रही थी इस कारण उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।