
उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए ज्वालापुर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मामले में भाजपा विधायक समेत 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दे कि ज्वालापुर में सड़क पर रखे सामान को हटाने को लेकर दुकानदार और बाइक सवार के बीच कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और उन्होंने मारपीट के दौरान गिरफ्तार किए गए चार लोगों को छोड़ने की मांग करी तथा एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाया और जिला अस्पताल में धरना दिया। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। इस मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग ने आदेश दिया है कि भाजपा विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात लोगों की पहचान भी शुरू कर दी गई है। यह मामला बीते शुक्रवार का है तथा इस दौरान मारपीट होने पर गिरफ्तार लोगों को छोड़ने के लिए भाजपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए आचार संहिता का उल्लंघन किया जो कि कानून अपराध है। जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चुनाव आयोग ने इसका सही ज्ञान लेते हुए कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

