
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस ने लोकसभा की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बता दे कि लोकसभा की तीन सीटों पर पहले ही कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित कर दिए गए थे और बची हुई दो सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।
काफी माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने नैनीताल उधम सिंह नगर से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को टिकट दिया है। कांग्रेस द्वारा पहले तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी और उसके बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव संगठन के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बची हुई दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया और काफी लंबे समय तक यह मंथन चला इसके बाद पार्टी हाई कमान ने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। कांग्रेस ने नैनीताल उधम सिंह नगर से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को मैदान में उतारा है।

