
उत्तराखंड राज्य में पल-पल मौसम बदल रहा है और कभी धूप तो कभी बादल की आंख मिचौली चल रही है अब ऐसे में लोगों को यह जानना है कि आखिरकार होली के दिन मौसम कैसा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा यानी कि होली के दिन आसमान साफ रहने वाला है।
बीते दिनों मौसम ने काफी करवट बदली और मार्च के अंत में मौसम फिर से करवट बदलेगा। हालांकि होली के दिन पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और पहाड़ से लेकर मैदान तक उस दिन तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार भी हैं। गर्मी में इजाफा होगा। बीते शुक्रवार को बादल छाने के कारण तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया मगर होली पर तापमान में इजाफा हो सकता है जिसके बाद लगातार गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। होली के दिन मौसम शुष्क रहेगा तथा दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।

